

Mesha (Aries)
वैवाहिक जीवन तनाव युक्त हो सकता है। गैस और कब्ज के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें।
Vrishabha (Taurus)
धन कमाने के नये स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापारियों को नये अनुबन्ध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सम्पत्ति को लेकर डील होने की सम्भावना है। प्रेमी जन का सहयोग मिलेगा।
Mithuna (Gemini)
जॉब में बदलाव करना फिलहाल उचित नहीं है। व्यवसाय में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप आलस्य वश काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। बोलचाल के दौरान नम्रता का भाव अवश्य रखें। कटु शब्दों का ज्यादा प्रयोग न करें।
Karka (Cancer)
कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का निवारण होगा। नया निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। रूठे मित्रों को मनाने के लिये दिन बहुत अच्छा है।
Simha (Leo)
पड़ोसियों के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ अनमने से रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें।
Kanya (Virgo)
जॉब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के कारण इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।
Tula (Libra)
व्यापार के लिये लोन लेने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। अपनी क्षमताओं और योग्यता का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
Vrishchika (Scorpio)
धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। अपना व्यवहार हमेशा मधुर बनाये रखें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में नये और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों में परेशानी होगी।
Dhanu (Sagittarius)
नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कारोबारी कार्यों से यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। किसी मित्र के प्रति गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कर्मचारियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। घर और सम्पत्ति के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी।
Makara (Capricorn)
धैर्यवान होकर के काम करना लाभकारी होगी। व्यस्तता के बावजूद अपने काम को प्राथमिकता देंगे। गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कमर और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
Kumbha (Aquarius)
रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध करेंगे। मन में किसी के भी प्रति बैरभाव न रखें। छाती में जलन की शिकायत हो सकती है। अपने स्वभाव को संयमित रखें। किसी परिजन को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।
Meena (Pisces)
जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जॉब में अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं।
