07 अक्टूबर 2024, सोमवार का राशिफल

October 6, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, तो आपके खूब काम आएगी। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दे सकते हैं। यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा।
विज्ञापन

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप भविष्य को लेकर कुछ इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर सोच समझकर चलने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप किसी से धन संबंधित किसी काम में कोई भी ढील न दें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ नए कामों से पहचान बनेगी। आपको जरूरी कामों को लेकर धन खर्च करना बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आप माता-पिता की सेवा के लिए कुछ समय निकालेंगे। आपको किसी जरूरी काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आपका कोई पुराने काम से आपको टेंशन अधिक रहेगी और आपका काम करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा। आपका बिजनेस के किसी योजना से भी आपके हाथ धोना पड़ सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका यदि कोई लंबे समय से रुका हुआ काम अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। आपका कोई सरकारी मामला यदि आपको परेशान कर रहा था, तो आपको धन थोड़ा सोच समझकर देने की आवश्यकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्रता से जुटना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी नई प्रॉपर्टी, मकान आदि की खरीदारी करने की आप योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिवार के सदस्य खुश रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आपका कोई लेनदेन यदि आपको लंबे समय से रूका था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी से धन बहुत ही सोच समझकर उधार लेना होगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां में बिल्कुल ढील ना दें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको अपनी अपनी आय और व्यय में संतुलन बनकर चलने की आवश्यकता है। संतान को कार्य करते देख आपके मन में खुशी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेंगे। आपके दोस्त आपको कहीं घूमाने फिराने के लिए बातचीत कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। परिवार में आपको सदस्यों की जरूरत पर पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने सहयोगियों से कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी बड़े निवेश को फायदे को लेकर करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से कुछ खटपट होने की संभावना है, इसलिए बहुत ही सोच समझकर कोई बात बोले। जीवनसाथी को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपका मन खिल उठेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने घर किसी महत्वपूर्णा काम पर पूरा ध्यान देंगे। आपको आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होना पड़ सकता है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी माताजी आपको कोई संपत्ति से संबंधित जरूरी जानकारी दे सकती हैं। बच्चों के साथ आप कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपकी संतान आपके लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकती हैं। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा कंसंट्रेशन बनाए रखने के लिए मेहनत अधिक करनी है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.