06 नवंबर 2024, बुधवार का राशिफल

November 5, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। प्रेम जीवन बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। कुछ तनावपूर्ण स्थितियां अभी बनी रहेंगी इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। आप अपने दफ्तर में कुछ नया करने की सोचेंगे। अपने साथी कर्मचारियों से अच्छा बर्ताव करना आपको फायदा देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय संयम के साथ काम करने वाला होगा। आपके बॉस आपसे खुश होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपने जो पूर्व में योजनाएं बनाई थीं, अब उनका स्पष्ट फल दिखाई देने लगेगा। यात्रा के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को चुनौती देने वाला दिन साबित होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तालमेल के साथ व्यतीत होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप अपने ज्ञान, बुद्धि और कुशल नेतृत्व क्षमता के बल पर अपने काम में आगे बढ़ेंगे। आप व्यापार करते हैं तो इस समय पैसों के निवेश के द्वारा अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति में बदलाव महसूस होगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आपके कई काम बनेंगे। सेहत के मामले में भी आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन का हाल कहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में आपसी समझदारी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा लेकिन आप ओवरकॉन्फिडेंस का शिकार हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत से आप कामों में तेजी लेकर आएंगे जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, फिर भी मौसमी बीमारियों से बचकर रहना जरूरी होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को एंजॉय करेंगे। गृहस्थ जीवन में भी तनाव में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में जबरदस्त नतीजे मिलेंगे। आपकी पदोन्नति और इंक्रीमेंट के योग बन सकते हैं। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज दिन की शुरुआत में आप बहुत एनर्जी में रहेंगे जिससे हर जगह अच्छा परफार्म करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए थोड़ा टाइम टेबल सेट करना जरूरी होगा। सेहत के मामले में अपने खानपान पर खास तौर पर ध्यान रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा। आप अपने रिश्ते की बात को आगे बढ़ाकर प्यार को विवाह में बदलने की कोशिश कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तालमेल से भरपूर रहेगा। जिससे आप अपने रिश्ते को इंजॉय करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में अपने तेज दिमाग के कारण समय रहते काम पूरा करने का फल मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत उन्नति दायक रहेगा। आज खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मजा आएगा। आप अच्छी तरीके से पढ़ाई करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवन साथी की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देंगे और आपके बीच का रिश्ता मधुर बनेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफी मशरूफ रहेंगे, लेकिन कुछ विरोधी हैं जो आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको जीत मिलेगी। किसी से भी सोच समझकर बोलें, नहीं तो झगड़ा बढ़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने काम को काफी ध्यान से करेंगे जिससे आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको और ज्यादा ध्यान से काम करना होगा क्योंकि आपकी कुछ नीतियां गलत रास्तों की तरफ बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सुखद नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सिर चढ़कर बोलेगी। सेहत में थोड़े सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रिय को अपने दिल की बात बताएंगे और उनके दिल में जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत के दम पर अपना अच्छा परफॉर्मेंस दिखा पाएंगे जिससे आपके इंक्रीमेंट के द्वार खुल सकते हैं। इस आज का दिन आप कोई नया घर या वाहन खरीदने की कोशिश में सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने परिवार वालों से मुलाकात करा सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे और उनसे उनके दिल का हाल पूछेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी मेहनत आपके लिए नतीजे लेकर आएगी, लेकिन आपको भी ध्यान से अपना बर्ताव ठीक रखना होगा नहीं, तो दिक्कत उठानी पड़ सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय को खुशी देने के लिए कुछ स्पेशल प्लान करना होगा, इससे आपका रिश्ता और भी खुशनुमा हो जाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपके बिजनेस में बेनिफिट होने के अच्छे योग बनेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आ सकता है, जिससे आप खुश भी होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खुद पर भरोसा रखेंगे, तो सब काम बनते चले जाएंगे। आपको अपनी जरूरतों को भी नजरअंदाज नहीं करना है, लेकिन इसका मतलब नहीं कि बेफिजूल खर्चा करें। विरोधियों से सावधानी बरतें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। पैर में चोट और आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है। ट्रैवलिंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते की तनातनी से थोड़े से परेशान होंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी समझदारी से मामला सुलझा लेंगे। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे और आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए विदेशी माध्यमों की तलाश करेंगे। दिन की शुरुआत में आप घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। पूंजी निवेश के लिए अच्छा समय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी समस्या हो सकती है। सेहत में गिरावट आ सकती है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.