06 जून 2025, शुक्रवार का राशिफल
June 5, 2025

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपको पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर उसमें उन्हें जीत मिलते दिख रही है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए कर्जो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप अपने बजट को बनाकर चलेंगे तो आप भविष्य को लेकर कुछ दिन खर्च आसानी से कर पाएंगे। आप आज दिखावे की चक्कर में ना पड़े, नहीं तो इससे आपको अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा है तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी से काम लेना होगा। आज के दिन आपके आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। आपकी इच्छा पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। जिससे उनके जन समर्थन में इजाफा देखने को मिलेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरतें। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में डूबा हुआ धन मिलने से आपकी इसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपके मन में उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा। पैसे से संबंधित मामलों को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आपका कोई मित्र धन को लेकर आपको मार्गदर्शन दे सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा नाम करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। कोई अच्छा मुकाम आसानी से हासिल कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। संतान के संगति पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में वाहन चलाने के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें और संतुलित भोजन लें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहत के मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में कुछ उलझनें रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रहा थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील लटक सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता भी बेहतर रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आप शौक मौज की चीजों पर पूरा ध्यान देंगे। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ सकते हैं।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने मित्रों से किसी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको मानसिक तनाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। संतान को पढ़ाई लिखाई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।
मीन राशि
आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। शीघ्रता और भावुकता में निर्णय लेने से आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटाना होगा, तभी उनको अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि चिंता बनी हुई थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











