05 जून 2025, गुरुवार का राशिफल

June 4, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष राशि
आज आप किसी से कोई वादा बहुत ही समझदारी दिखाते हुए करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलता दिख रहा है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको इनकम के बढ़ने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आप थोड़ा सचेत रहें। आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं, तो वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आप अपनी शौक-मौज की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहने वाला है। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा था, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, क्योंकि आपके लिए गए निर्णय के लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है। किसी नए घर की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने आस-पड़ोस में किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपकी कहीं घूमने-फिरने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने मित्रों से बातचीत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। आपके खिलाफ कोई शत्रु षड्यंत्र रच सकता है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप कोई इंवेस्टमेंट बहुत ही सोच समझकर करें। आप अपनी नौकरी के कामों में लापरवाही करने से बचें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। आपको अपने किसी काम को कल के भरोसे नहीं छोड़ना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी पुराने वाद-विवाद से छुटकारा मिलेगा। यदि आपने किसी लोन के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आप अपने भाई बहनों से काम को लेकर यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझेगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा।

कन्या राशि
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है, जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको अपने रिश्तों को बेहतर रखना होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको कोई मित्र निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप धन सोच विचार कर लगाएं।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। आप कहीं बाहर घूमने जाएं, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आपको किसी पानी वाली जगह जाने पर थोड़ा सावधान रहकर जाने की आवश्यकता है। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें, क्योंकि आपको बाद में समस्या हो सकती है। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
आज आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में अपनी आंख और कान खुले रखें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बॉस से चुगली लगा सकते हैं, इसलिए आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान को आप किसी नई एक्टिविटी को ज्वाइन करा सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम आपको समस्या दे सकता है। आपको किसी काम को पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं, उनकी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए वाणी पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन बिजनेस में आपका कोई नुकसान होते-होते बच सकता है, इसलिए आप अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करें और किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी और यदि किसी से कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही बरतने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पूरा करने में समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन राशि
आज आपके मन में काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए बोले। कार्यक्षेत्र में आपके मित्र ही विरोधी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको यदि काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचारकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी उनकी जिंदगी में वापस आ सकता है। आप सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.