04 सितम्बर 2025, गुरुवार का राशिफल
September 3, 2025

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें और अपनी किसी भी शारीरिक समस्या को यदि आपने दबाया, तो बाद में वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकती है। आपको अपने सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी, जिससे दोनों एक दूसरे के लिए के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी किसी से अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप अपने भाई और बहनों से काम को लेकर कोई मदद ले सकते हैं। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। राजनीतिक की ओर कार्यरत लोगों को किसी काम को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होना है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिस कारण आप अच्छे खान-पान में कुछ नई चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें। लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट को भी मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से काम को लेकर कुछ मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलें, तो आपको भाई व बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको नौकरी में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आप किसी दूसरे जगह अप्लाई करने की सोचेंगे।
कन्या (Virgo)
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। यदि आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर कोई समस्या है, तो उसके लिए आप अपने बॉस से बातचीत अवश्य करें, जिससे आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप अपने बिजनेस को कहीं बाहर तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। संतान की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपका किसी पारिवारिक मामले को लेकर मन परेशान अधिक रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान रखना होगा और आप अपने गुस्से को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करें। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। बिजनेस में आपको किसी समस्या को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत करनी होगी, तभी आप किसी काम में आगे बढ़ें।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसे आप अपने पिताजी से शेयर कर सकते हैं। आपका कोई काम पूरा न होने में समस्या आ रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने आस पड़ोस में किसी को बिना मांगे सलाह न दें।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप कोई निवेश करेंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा और आपके मन की इच्छा के पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समानता बनी रहेगी। आज आपको काम को लेकर भागदौड़ भी अधिक रहेगी।
कुंभ ( Aquarius)
आज का दिन आपके लिए चुनौती से भरा रहने वाला है। आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपने कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। विद्यार्थी किसी नौकरी से संबंधित कोर्स की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
मीन (Pisces)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका मान-सम्मान बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कामों में भी आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए भी कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। माता-पिता से किसी संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखें। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











