04 जून 2025, बुधवार का राशिफल

June 3, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष राशि
आज आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों की बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। अपने यदि किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। उसके बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी नई योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाओं से उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग- हरा

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपने यदि अपने आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में कोई बातचीत की, तो वह मामला कानूनी हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी दिखानी होगी। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करने होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी उन्हें कोई सफलता मिलती दिख रही है।
शुभ रंग- नीला

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आप ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। संतान की संगति पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा और आप परिवार के सदस्यों को आप खुश करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे।
शुभ रंग- आसमानी

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से कोई भी बात समझदारी दिखाते हुए बोलनी होगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके जीवनसाथी के बीच यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। पार्टनरशिप में काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी।
शुभ रंग- काला

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें। किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलें। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने धन का लेनदेन बहुत ही समझदारी दिखाते हुए करना होगा।
शुभ रंग- नीला

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपको कोई सहयोगी आपके कामों में बाधा डाल सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है।
शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके गिले शिकवे बेहतर रहेंगे, क्योंकि आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपने रिश्तों को बेहतर करना होगा। किसी योजना में आप थोड़ा सोच समझकर धन लगाए।
शुभ रंग- ग्रे

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकटा होगा। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी रहेगी, जिससे आपको जागृत करना होगा।
शुभ रंग- सफेद

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पुरी हो सकती है।
शुभ रंग- क्रीम

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने धन को थोड़ा ध्यान देकर खर्च करने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा ध्यान देना होगा।
शुभ रंग- बैंगनी

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आज आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा। आपकी कोई मन इच्छा पूरी हो सकती हैं। संतान से किसी किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करेंगे। आपको धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बिजनेस के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग- काला


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.