03 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का राशिफल

October 2, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष (Aries)
आज आपके घर-परिवार में खुशी आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, क्योंकि आपके साथ कोई साइड इनकम जुड़ सकती है। आप अपनी संतान की फरमाइशें पूरी करेंगे, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। आपको इस स्थिति को थोड़ा संभालने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आप सावधानी से करें, और किसी से मांगकर वाहन बिल्कुल न चलाएं। शेयर मार्केट में धन लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में नाम कमाने का रहेगा। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। दान में भी रुचि बनी रहेगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपनी आंखें और कान खुले रखें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें, और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

मिथुन (Gemini)
आज आप अपने घर के कामों के साथ-साथ बाहरी कामों पर भी ध्यान देंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आप अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर करेंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपके कामों से वे काफी खुश रहेंगे। आपकी तरक्की में जो रुकावटें आ रही थीं, वे दूर होंगी। आपको अपनी माताजी से कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र रहना होगा।

कर्क (Cancer)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना चाहिए। सरकारी मामलों में ढील देने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने बिजनेस में अच्छा धन लगाने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा, जो खुशी का कारण बनेगा। अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो मुसीबत बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo)
आज आपको अपने कामों में वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा, लेकिन बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतें। आपको किसी काम में दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको नई पहचान मिलेगी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

कन्या (Virgo)
आज आपको अपने आसपास के शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। सेहत में गिरावट से आपका मन परेशान रहेगा। कामों में सतर्कता बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं, और किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी का अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

तुला (Libra)
आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या थी, तो वह दूर होगी। शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय न लें। बेवजह क्रोध करने से यह आदत परिवार के लोगों को बुरी लग सकती है। आलस्य छोड़कर कामों में आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। भाई-बहनों से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए अपने साथी से मुलाकात का अवसर है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन जोखिम भरे कामों से बचने का रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट का ख्याल रखना होगा। ज्यादा खर्च करने की आदत से धन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा जरूरी होगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मकर (Capricorn)
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको संतान की संगति पर ध्यान देना होगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी और नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कुंभ ( Aquarius)
आज खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी मित्र की मदद करेंगे। दूसरी नौकरी का ऑफर मिलने से आपका मन खुश रहेगा। किसी परिजन के घर मेल-मिलाप के लिए जा सकते हैं। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगे जिसमें ढील न दें।

मीन (Pisces)
आज आप अपने आसपास के शत्रुओं को मात देने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी टेंशन महसूस कर सकते हैं। आपको अपने आसपास के लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। धन संबंधित रुके हुए काम पूरे होंगे और कर्ज उतारने की कोशिश करेंगे। शारीरिक समस्याएं उभर सकती हैं, इसलिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.