

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। कार्यक्षेत्र में बॉस से टकराव की संभावना है, इसलिए फालतू की बातों से बचें। पारिवारिक समस्याओं पर पिता से चर्चा करेंगे। पैतृक संपत्ति का बंटवारा आपके पक्ष में हो सकता है। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है। प्रेमी के साथ लॉन्ग ड्राइव की योजना बना सकते हैं। परिवार से मिली जिम्मेदारी को समय पर पूरा करें। फिजूलखर्ची पर ध्यान दें और इसे नियंत्रित करने की कोशिश करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
नए बिजनेस की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। पिछली गलतियों से सबक लें। कुछ नए विरोधी उभर सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले किसी लाभदायक स्कीम में निवेश करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी फायदेमंद रहेगा। अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको तरक्की दिलाएगा। कामों को कल पर टालने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव के कारण काम में रुकावटें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परीक्षा से संबंधित किसी स्कॉलरशिप के लिए तैयारी करेंगे। विवादित मामलों में शांत रहें, वरना कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
दिन सोच-समझकर कदम उठाने का है। सहयोगियों से संवाद के अवसर मिलेंगे। पुरानी गलतियों को न दोहराएं। परिवार में चल रहे विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले परेशान कर सकते हैं। यदि लोन के लिए प्रयासरत थे, तो सफलता मिलेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। नए काम की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा। परिवार में दूर रहने वाला सदस्य मिलने आ सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
दिन मिलाजुला रहेगा। बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश करेंगे। कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने आएगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी नए वाहन की खरीदारी संभव है। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दिन सकारात्मक परिणाम लाएगा। काम की योजना बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सहायता में खर्च करेंगे। कार्य में लापरवाही से बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
महत्वपूर्ण दिन रहेगा। कोई खास प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। आंख बंद कर किसी पर भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। तरक्की की राह की बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथी से खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनरशिप डील पर हस्ताक्षर से पहले सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला निराश कर सकता है। जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। पारिवारिक समस्याओं का हल बातचीत से निकालें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन होगा। गुस्से पर काबू रखें और वाणी में संयम बनाए रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। बिजनेस में बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे। आय के स्रोत बढ़ने से खुशी होगी। कानूनी मामला सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में गलती से समस्या हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कुछ नए विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
