01 फरवरी 2025, शनिवार का राशिफल

January 31, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको आलस्य का त्याग करके कामों पर ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे। किसी काम को आप यदि पकड़ेंगे, तो उसे पूरा करके ही पीछा छोड़ेंगे। आपको किसी इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में पता चल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रखने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने की कोशिश करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी काम को लेकर लापरवाही न दिखाएं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने व्यवहार से लोगों को खुश करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का साथी पर पूरा विश्वास रहेगा। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना न रखें। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थी यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उसके लिए उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको समस्या देगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं। परिवार में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आप कुछ नया करने से नहीं हटेंगे। छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में खूब रुचि रहेगी। आपके कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर है। यदि आप अपने व्यवसाय को विदेश तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में आपको सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर निर्माण के कार्य को शुरू कर सकते हैं। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। किसी इन्वेस्टमेंट को करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में जितनी मेहनत करेंगे उतना फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती हैं। आप किसी से अहंकार भरी बातें न करें। कुछ शत्रु आपकी पीठ में छुरा घोपने का काम करेंगे, इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना आपको नुकसान देगा। पढ़ाई लिखाई में विद्यार्थी यदि ढील देंगे, तो बाद में उन्हें इसमें समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप किसी काम को लेकर परिवार के सदस्यों से चर्चा कर सकते हैं। बुजुर्गों से आप किसी वाद विवाद में न पड़े। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से दूर कर सकेंगे। यदि आपने किसी डील को लेकर समझौता किया, तो बाद में उसमें समस्या खड़ी हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपको बिजनेस में लाभ मिलने से खुशी होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सेहत में आपको लापरवाही करने से बचना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको शौक मौज की चीजों की भी खरीदारी करेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको टेंशन होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप निवेश करने का भी कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे और पार्टनरशिप में आपको अपनी आंखें खोल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। किसी प्रॉपर्टी के मामले में आपको उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होंगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.